सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव को रोड पर रखकर लगाया जाम
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 03 Dec, 2022 09:25 PM

रादौर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
रादौर(कुलदीप): रादौर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह शव को एसके मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपने जिद्द पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद डीएसपी रजत गुलिया व डीएसपी राजीव घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को चालक के पकड़े जाने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया।
बता दें कि छोटाबांस निवासी करीब 55 वर्षीय जसमेरो देवी अपनी रिश्तेदारी में गांव चाहडवाला एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई हुई थी। जब वह बस से वापिस लौटी और बस स्टैंड से अपने घर की ओर पैदल जा रही थी तो पीछे से तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो कार चलाता हुआ एक कार चालक आया और उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर से जसमेरो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों और लम्बा जाम लग गया। परिजनों आरोपी चालक को पकड़ने और कठोर कार्रवाई करने की जिद्द पर अड़ गए। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में अग्निवीर की मौत, भतीजी ने भी तोड़ा दम...सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार

साहिल की हत्या का आरोपी हादसे में बना मौत का ग्रास, बिहार में एक साथ हुई 5 लोगों की मौत, आज...

अंबाला में पार्क में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Factory Fire: जींद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत...कई मजदूर झुलसे

Girlfriend को रंग लगाने पर मिली दर्दनाक मौत, पानीपत में युवक को दी रूह कंपा देने वाली मौत...आरोपी...

दर्दनाक हादसा: कुरुक्षेत्र में बड़े भाई को यूं खींच ले गई मौत...छोटे भाई को एक मिनट पहले ही उतारा...

पानीपत में भीषण सड़क हादसा, कोहरे के चलते खड़े ट्रक से टकराई टैक्सी, NRI दंपति की मौत

Jhajjar News : सड़क हादसे ने छीनीं परिवार की खुशियां, बस की टक्कर से पुलिस के SPO की मौत

अब एक महीने के लिए GMDA ने बंद की ये रोड

जींद फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी हरियाणा सरकार, CM ने दिए जांच के आदेश